• Sun. Oct 25th, 2026

कूटरचित समिति के खिलाफ सैनी समाज का जोरदार प्रदर्शन

Byआर सी

Oct 8, 2025

रोशनाबाद(आरसी/संदीप कुमार)  सैनी समाज के लोगों ने बुधवार को कूटरचित तरीके से गठित की गई समिति को तत्काल निरस्त करने की मांग को लेकर उप निबंधक कार्यालय रोशनाबाद में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।

Lord budha constructiom
विज्ञापन हेतु संपर्क करें 8171837509

सैनी सभा के अध्यक्ष नवीन सैनी के नेतृत्व में किए गए इस प्रदर्शन में सैनी समाज के सदस्यों ने मुख्य मांग रखी कि जिस समिति का गठन धोखाधड़ी से किया गया है, उसे तुरंत प्रभाव से निरस्त किया जाए।

प्रदर्शनकारियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह अवैध समिति कार्यालय में ही पैसे लेकर बनाई गई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस अवैध रूप से गठित समिति को निरस्त किया जाना चाहिए और निष्पक्ष तरीके से नई समिति का गठन किया जाना चाहिए।

धरना-प्रदर्शन में तेज प्रताप सैनी, रविन्द्र कुमार सैनी, मनोज सैनी, शुभम, राकेश, चेयरमैन नरेश सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights