• Sat. Oct 24th, 2026

VIDEO: अश्लील इशारे कर रहे मनचलों की बीच सड़क चप्पलों से पिटाई, वीडियो वायरल

Byआर सी

Oct 1, 2023

रुड़की (आर सी)। दो युवतियों द्वारा बीच सड़क पर दो मनचलों का पिटाई कर भूत उतारते दिखाई पढ रही है। मामला रुड़की के अग्रसेन चौक शनिवार दिन का बताया जा रहा है जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। बता दे कि रुड़की के अग्रसेन चौक पर उस समय दिलचस्प नज़ारा देखने को मिला जब स्कूटी सवार दो युवतियां दो मनचलों को जूते चप्पलों से पीटते नजर आई। सड़क पर हंगामा होते देख मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता युवतियों ने हेलमेट और जूतों से दोनो युवकों को जमकर पीटा।

इस दौरान युवतियों का आरोप था की दोनो युवक उन्हे सड़क पर चलते हुए अश्लील इशारे कर रहे थे जबकि वह युवकों को जानती भी नहीं है। उन्होंने इसका विरोध भी किया लेकिन युवक नहीं माने और इशारे करते हुए अपनी इनफील्ड बाइक से फरार हो गए थे जिनका पीछा करते हुए दोनो युवतियों ने अग्रसेन चौक पर युवकों को किसी तरह से रोक लिया और उनकी जूते चप्पलों और हेलमेट से जमकर धुनाई कर दी।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights