• Mon. Nov 2nd, 2026

लटका मिला मैकेनिक का शव, घर से था गायब, हत्या का आरोप, गुथी उलझी

Byआर सी

Sep 16, 2023

हरिद्वार (आर सी)। रुड़की क्षेत्र में एक मैकेनिक का शव मिलने से हड़कंप मच गया, मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल की दीवार से एक युवक का शव लटका मिलने हड़कंप मच गया। मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र का है जहा एक घटना तड़के छह बजे की बताई जा रही है जहा 25 वर्षीय युवक का शव लटका मिला। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक के परिजनों ने स्कूल के साइड में बने घर मे रहे लोगो पर उसके बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। वही मामले में सीओ रुड़की पल्लवी त्यागी ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया है, मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है। युवक के शरीर पर कोई चोट के निशान नही थे, ओर बताया कि युवक शुक्रवार से घर से गायब था जो एक मैकेनिक का काम करता है, मामले में जांच की जा रही है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights