• Sun. Oct 25th, 2026

चर्चित फायरिंग कटारपुर प्रकरण में एक ओर आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Byआर सी

Oct 13, 2025

पथरी (आरसी / संदीप कुमार) पथरी  पुलिस ने कटारपुर गाँव में हुए फायरिंग के चर्चित मामले में फरार चल रहे एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपी सहित पहले ही तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन में, पथरी थाना पुलिस वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। इसी क्रम में, सोमवार  को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।

25 सितंबर को कटारपुर निवासी अनुज ने अपने साथियों के साथ मिलकर गाँव के ही  अर्जुन  को जान से मारने की नीयत से फायर किया था। इस हमले में अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे तत्काल उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया था।

पथरी पुलिस द्वारा इस घटना के मुख्य आरोपी अनुज और दो अन्य अभियुक्तों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। सोमवार को पुलिस टीम ने इस मामले में वांछित चल रहे एक और आरोपी विक्की  को बहादरपुर जट के निकट स्थित आम के बाग़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।

 

 

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights