• Sun. Oct 25th, 2026

ब्रेकिंग न्यूज:बढेडी राजपूताना हाईवे पर भीषण हादसा: रोडवेज बस और हाइड्रा की टक्कर, 6 लोग घायल

Byआर सी

Oct 14, 2025

बहादराबाद (आरसी /संदीप कुमार) हरिद्वार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की रात 10 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बढेडी राजपूताना के पास एक उत्तरप्रदेश रोडवेज की बस हाइड्रा मशीन से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में बस में सवार छह यात्री घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही बहादराबाद थाने के थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत दुर्घटनाग्रस्त बस से बाहर निकाला गया। सभी छह घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि यात्रियों को सुरक्षित निकालने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। हाईवे पर यातायात को सामान्य करने के प्रयास जारी हैं।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights