• Sun. Oct 25th, 2026

चलते ऑटो में टप्पेबाजी, लाखो के जेवरात ले उड़ी महिलाएं, तलाश

Byआर सी

Oct 5, 2023

हरिद्वार (आर सी)। नगर कोतवाली क्षेत्र अंतगर्त टप्पेबाज महिलाओं ने लाखों के जेवरात पर टप्पेबाजी कर हाथ साफ कर दिया है। मामला रेलवे स्टेशन के पास का है जहा ऑटो में बैठे दंपत्ति का जेवरात से भरा बैग लेकर दो महिलाएं फरार हो गई, बताया जा रहा है कि टप्पेबाज महिलाओं के गिरोह में एक बच्ची भी शामिल है, वही पीड़ित की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से टप्पेबाज महिलाओं की तलाश कर ही है। सिडकुल निवासी पीड़ित दंपत्ति ऋषिकेश से हरिद्वार आ रहे थे, जहा बीच रास्ते नेपाली फार्म पहुंचने पर दो महिलाएं ऑटो में सवार हो गई। हरिद्वार रेलवे स्टेशन के पास पहुंचने पर महिलाए पहले ही उतर कर फरार हो गई। आगे चल कर पीड़ित रेलवे स्टेश उतरा और अपना सोने के जेवरात से भरा बैग गायब देख होश उड़ गए। जिस बैग में सोने का हार, मांग टिका, नथ, अंगूठी, चेन, झुमके आदि थे। वही मामले में पुलिस दावा कर रही है कि टप्पेबाज महिलाओं को जल्द पकड़ कर खुलासा कर दिया जाएगा।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights