• Thu. Oct 8th, 2026

धनौरी में गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, शहीद सोनित सैनी स्मारक की छत क्षतिग्रस्त

Byआर सी

Nov 29, 2025

धनौरी(आरसी/ संदीप कुमार) बीती रात 9 बजे धनौरी स्थित शहीद सोनित कुमार सैनी स्मारक पुल के पास एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे वह सीधे शहीद सोनित कुमार सैनी की प्रतिमा के ऊपर बने स्मारक की छत पर जा गिरी। गनीमत रही कि प्रतिमा को कोई क्षति नहीं पहुंची और वह पूरी तरह सुरक्षित है।

चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह धनौरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि देर रात 9 बजे  धनौरी पुल के पास  सोनित कुमार सैनी के स्मारक रोड के पास बना होने के कारण यह दुर्घटना हुई। ट्रॉली पलटने से स्मारक की छत क्षतिग्रस्त हुई है, लेकिन मुख्य प्रतिमा को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

मौके पर पहुंचे सैनी महापंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंकित कुमार

घटना की सूचना मिलते ही सैनी महापंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंकित सैनी उत्तराखंड अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और प्रशासन के सहयोग से तुरंत मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया है।

चौकी प्रभारी ने जानकारी दी है कि क्षतिग्रस्त स्मारक की मरम्मत का काम तेजी से जारी है। इस घटना से सड़क पर यातायात कुछ देर के लिए बाधित हुआ।  जिसे पुलिस ने तुरंत हटवाकर सुचारू करवाया।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights