• Mon. Oct 26th, 2026

धनौरी पीजी कॉलेज में रोज़गार और शिक्षा नीति बनी केंद्र बिंदु

Byआर सी

Nov 29, 2025

धनौरी(आरसी/संदीप कुमार) पीजी कॉलेज में शनिवार को राजनीतिक विज्ञान विभाग की ओर से राष्ट्रीय युवा संसद 2025 का सफल आयोजन किया गया । प्राचार्य विजय कुमार के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन किया

प्राचार्य के निर्देशन में कार्यक्रम शुरू हुआ जिन्होंने उद्घाटन सत्र में लोकतांत्रिक मूल्यों के महत्व पर छात्रों का मार्गदर्शन किया सभा में स्पीकर की भूमिका निभा रही ज्योति ने संसद की कार्यवाही की कमान संभाली और कार्यवाही को सफल तथा सुचारू तरीके से संचालित किया

इस युवा संसद में सत्ता पक्ष का नेतृत्व प्रधानमंत्री की भूमिका निभाती नाजिया ने किया उनके मंत्रिमंडल में आरज़ू युवा कल्याण मंत्री आश्रिति चंद्रा श्रम व रोज़गार मंत्री और विशाखा शिक्षा मंत्री की भूमिका निभाती हुई शामिल रहीं विपक्ष के नेता राहुल कुमार उपनेता संदीप कुमार और सांसद विपक्ष जिया व रोहित ने सत्ता पक्ष के समक्ष जनहित के मुद्दे उठाए ऋतिक ने पूरी कार्यवाही के दौरान मीडिया की भूमिका अदा की

युवा संसद का मुख्य विषय रोज़गार शिक्षा और विकास पर केंद्रित रहा जिस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी और सार्थक बहस हुई सदन में रोज़गार सृजन की चुनौतियों और नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के तरीकों पर युवा नेताओं ने अपने दृष्टिकोण प्रस्तुत किए

युवा संसद के समापन के बाद प्राचार्य महोदय ने छात्रों को संबोधित किया उन्होंने संसद के लोकतांत्रिक मूल्यों पर विस्तार से बातचीत की साथ ही उन्होंने आज के विषय वस्तु रोज़गार और शिक्षा के मूल्यों और उन्हें प्राप्त करने के तरीकों पर एक प्रेरक व्याख्यान भी दिया जिससे छात्रों को अपने भविष्य के लक्ष्यों को साधने की प्रेरणा मिली यह आयोजन कॉलेज के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक और राजनीतिक अनुभव रहा।

सहायक आचार्य राजनीति विज्ञान विभाग कल्पना भट्ट ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights