• Tue. Nov 3rd, 2026

आचार संहिता के क्रम में 470 के खिलाफ कार्यवाही, अक्शम मोड़ में चंपावत पुलिस

Byआर सी

Mar 28, 2024

उत्तराखंड (आर सी)। लोकसभा सामान्य निर्वाचन को निर्विघ्न, सकुशल, भयमुक्त संपन्न कराने हेतु चम्पावत पुलिस एक्सन मोड नजर आ रही है। जनपद में प्रभावी आर्दश आचार संहिता के क्रम में 470 व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही, 16 NBW तामील, 541 लाइसेंसी शस्त्र जमा, 03 व्यक्ति 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार, 09 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 626.159 लीटर अवैध देसी शराब, 8.64 लीटर अवैध अंग्रेज़ी शराब, 4.85ग्राम स्मैक जब्त की गई। जिसमे जनपद चम्पावत में लोकसभा सामान्य निर्वाचन को निर्विघ्न, सकुशल व भयमुक्त संपन्न कराने जाने हेतु जनपद में प्रभावी आदर्श आचार संहिता के क्रम में पुलिस अधीक्षक चम्पावत अजय गणपति के निर्देशानुसार जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत प्रभावी चेकिंग करने और निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके क्रम में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए कार्यवाहियाँ की गयी।

इनपर हुई कार्यवाही

1. वर्तमान में सक्रिय रूप से अवैध गतिविधियों में संलिप्त व भविष्य में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु 10 व्यक्तियो के विरूद्ध गुण्डा एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

2. जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था का पालन न करने पर 03 व्यक्तियों को धारा 151 CrPC के तहत गिरफ्तार किया गया।

3. जनपद पुलिस द्वारा 78 मामलों में 436 व्यक्तियों के विरूद्ध 107/116 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही कर पाबन्द करने हेतु चालानी रिपोर्ट मा0 न्यायालय प्रेषित की गयी है।
4. जनपद पुलिस द्वारा 24 व्यक्तियों के विरुद्ध 110 जी सीआरपीसी की कार्यवाही की है।

5. 16 व्यक्तियों के विरुद्ध जारी NBW वारंट तामील कराए गए हैं।
6. आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अवैध रूप से शराब की तस्करी/बिक्री करने वाले 07 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 626.159 लीटर देशी तथा 8.64 लीटर अंग्रेज़ी शराब जब्त की गई है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2,75,103.17/रूपए है।
7. एनडीपीएस एक्ट के तहत स्मैक की तस्करी करने वाले 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से *4.85 ग्राम स्मैक* जब्त की गई।
8. जनपद अंतर्गत 541 लाइसेंसी शास्त्रों को जमा किया जा चुका है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights