• Fri. Oct 23rd, 2026

अंकुर पब्लिक स्कूल ऋषिकेश में “अयोध्या” थीम के साथ ग्रेजुएशन डे का भव्य आयोजन

Byआर सी

Feb 16, 2025

उत्तराखंड(आए सी)। अंकुर पब्लिक स्कूल ऋषिकेश में “अयोध्या” थीम के साथ ग्रेजुएशन डे का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों ने भारतीय संस्कृति और विरासत को जीवंत प्रदर्शन और गतिविधियों के माध्यम से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेयर शंभू पासवान , प्रतीक कालिया, सभापति आशु डंग , जगमोहन सकलानी, कविता सकलानी, सुमंत डंग , रक्तवीर रिजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट और रोशन रतूड़ी शामिल रहे।

निर्देशक वैभव सकलानी ने बताया कि स्कूल के छात्रों ने “अयोध्या” थीम पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें नृत्य, संगीत, नाटक आदि शामिल थे। उन्होंने बताया कि शिक्षक आरती ने सूत्रधार के रूप में कार्य करते छात्रों के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन और आदर्शों को दर्शाया। उन्होंने राम के गुणों, जैसे कि वाक्पटुता, सुंदरता, और परिस्थितियों के अनुकूल होने का वर्णन किया।

इस अवसर पर हेडमिस्ट्रेस नवदीप कौर, आशिमा, अलीशा ओबेरॉय, सुनीता सिंह, ट्विंकल, किटी, सृष्टि, स्वाति , दीपा रावत, सुधा मैम, गोल्डी , प्राची , प्राची सिंघल ,प्रीया , मानसी , वीना , तान्या शर्मा, रितिका ओबेरॉय, रितिका अरोड़ा , रुचि , शिवानी , युक्ति , सुनीता पांडे , जसलीन , जान्हवी आदि आदि उपस्थित रहे।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights