• Tue. Nov 3rd, 2026

हरिद्वार: बहादराबाद में अवैध खनन पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्राली सीज

Byआर सी

Jun 16, 2025

बहादराबाद (आर सी/संदीप कुमार)   थाना बहादराबाद पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज करते हुए रविवार की रात शांतरशाह क्षेत्र में रमतऊ नदी पर बड़ी कार्रवाई की। विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर बिना नंबर प्लेट के एक महिंद्रा 575 DI ट्रैक्टर के साथ खनन सामग्री से भरी ट्रॉली को पकड़ा, जिसमें अवैध रेत भरी थी। वाहन को तत्काल सीज कर लिया गया, जिससे अवैध खनन माफियाओं में खलबली मच गई।

उपनिरीक्षक खेमेंद्र गंगवार चौकी प्रभारी शांतरशाह

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक खेमेंद्र गंगवार के नेतृत्व में कांस्टेबल अंकित कुमार और चंदन सिंह की टीम शामिल थी। पुलिस ने कड़ाई से अवैध खनन पर नकेल कसने का संकल्प दोहराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अवैध खनन से पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा था। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है। हरिद्वार पुलिस की यह कार्रवाई अवैध खनन के खिलाफ एक मजबूत संदेश है।

 

 

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights