• Sun. Oct 25th, 2026

हरिद्वार में पुलिस और बदमाश ओवैसी के बीच ‘बुलेट’ पर रोमांचक मुठभेड़, टांग में लगी गोली!

हरिद्वार(आर सी/ संदीप कुमार) सोमवार की बीती रात पुलिस और एक कुख्यात बदमाश के बीच खूब फिल्मी एक्शन देखने को मिला। गंगनहर क्षेत्र के पनियाला कट पर पुलिस की चेकिंग चल रही थी, तभी सामने से बुलेट पर आ रहा एक शातिर बदमाश पुलिस को देखकर रुकने की बजाय सीधा फायरिंग करने लगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार फ़ाइल फोटो

पुलिस भी कहाँ पीछे हटने वाली थी? उन्होंने तुरंत मोर्चा संभाला और बदमाश का पीछा किया। बदमाश भी हवा से बातें करते हुए भगवानपुर हाईवे पर जा पहुँचा, लेकिन पुलिस ने उसे सालियर के पास घेर लिया। दोनों तरफ से गोलियाँ चलीं और आखिरकार पुलिस की एक गोली बदमाश की टांग में जा घुसी!

घायल बदमाश को धर दबोचा गया। उसकी पहचान ओवैस के रूप में हुई है, जो गंगनहर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। यह जनाब पहले भी कई मामलों में जेल की हवा खा चुके हैं। फिलहाल, ओवैस अस्पताल में भर्ती है और पुलिस उससे और भी कई आपराधिक मामलों का कच्चा-चिट्ठा निकलवाने की तैयारी में है। इस पूरे ऑपरेशन की जानकारी लेने के लिए खुद एसएसपी हरिद्वार अस्पताल पहुँचे। यह मुठभेड़ साबित करती है कि हरिद्वार पुलिस अपराधियों को बख्शने के मूड में बिल्कुल नहीं है। अब देखना यह है कि यह घायल बदमाश अपने कौन-कौन से साथियों के नाम उजागर करता है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights