• Tue. Nov 3rd, 2026

नए डीजीपी के नाम की सुगबुगाहट तेज, रिटायरमेंट का समय नजदीक, किसको मिलेगी जिम्मेदारी

Byआर सी

Oct 5, 2023

उत्तराखंड (आर सी)। उत्तराखंड राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार का कार्यकाल नवंबर माह में पूर्ण होने जा रहा है। जिसके चलते राज्य को नया डीजीपी कौन मिलेगा इसको लेकर सुगबुगाहट तेज हो चुकी है। बता दे कि एक नैशनल न्यूज़ चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड में फिलाल डीजी रैंक का कोई अधिकारी नही है, ऐसे में प्रदेश में चर्चा है कि उनकी जगह कोई नया अधिकारी लेगा या फिर उनके कार्यकाल को ही बढ़ाया जा सकता है। वही अगर डीजीपी अशोक कुमार के कार्यकाल को बढ़ाया नहीं जाता तो क्या उनके बाद केंद्र से किसी अधिकारी को राज्य की जिम्मेदारी मिलेगी, या फिर किसी पुलिस अधिकारी को कार्यवाहक की जिम्मेदारी मिलेगी। डीजीपी की कुर्सी के लिए इस तरीके की चर्चाओं का बाजार राज्य में गर्म है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights