• Sat. Oct 24th, 2026

वीआईपी प्रोटोकॉल के साथ चलने वाला महाठग गिरफ्तार, उत्तराखंड में भी दर्ज है मामला

Byआर सी

Oct 27, 2023

उत्तराखंड (आर सी)। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने लोगों से करोड़ों रुपये ठगने और रेलवे का वरिष्ठ अधिकारी बन सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने के आरोप में एक ठग को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, आरोपी अनूप चौधरी को मंगलवार की रात अयोध्या के जिला सर्किट हाउस में प्रवेश करते समय गिरफ्तार कर लिया गया है। बयान के मुताबिक, उसकी सुरक्षा में उत्तर प्रदेश पुलिस का एक जवान तैनात था, जो गिरफ्तारी के समय उसकी एसयूवी कार में उसके साथ सवार था। एसटीएफ द्वारा बताया गया कि कि आरोपी चौधरी नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों का प्रचार-प्रसार करने के नाम पर देश के विभिन्न शहरों का दौरा कर सरकारी सुविधाओं का लाभ प्राप्त करता था। बयान में कहा गया है की अयोध्या निवासी चौधरी खुद के रेल मंत्रालय का सदस्य होने का झूठा दावा करके सरकार से काम दिलाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करता था और उसे इस आरोप में गिरफ्तार किया गया है. अब तक वह करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी कर चुका है। और अनूप चौधरी ने एसटीएफ को बताया कि उसने उत्तर प्रदेश के इटावा और तमिलनाडु के चेन्नई की अपनी हालिया यात्राओं के दौरान आधिकारिक प्रोटोकॉल का लाभ उठाया है।

उत्तराखंड में भी है मामला दर्ज

वही एसटीएफ ने कहा है कि ठग अनूप चौधरी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ-साथ राजस्थान और उत्तराखंड में गबन, धोखाधड़ी और साजिश के कुल नौ मामले दर्ज हैं। जिसमे कहा गया कि उत्तराखंड पुलिस ने ठग अनूप चौधरी की गिरफ्तारी के लिए 15,000 रुपये का इनाम घोषित किया था और उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। बताते चले कि अनूप चौधरी के चालक फिरोज आलम के पास से फर्जी आधार कार्ड बरामद होने के बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने अयोध्या कैंट थाने में भादस की संबंधित धाराओं के तहत चौधरी और उसके चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights