• Fri. Jun 26th, 2026

जिले के पुलिस कप्तान के समक्ष अपनी पहचान और अस्मिता के अपमान का जवाब मांगने के लिए लामबंद हुआ दलित समाज प्रतिनिधि मंडल करेगा मुलाकात

Byआर सी

Jun 26, 2026

रुड़की (आरसी/संदीप कुमार) पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन द्वारा दलित समाज के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी और जातिसूचक गाली-गलौज के मामले ने हरिद्वार में नया मोड़ ले लिया है। शुक्रवार की शाम रविदास धाम के संस्थापक के आह्वान पर रुड़की स्थित रविदासघाट पर दलित समाज के एक प्रमुख प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कप्तान हरिद्वार से मुलाकात की और आरोपी पूर्व विधायक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर दबाव बनाया।

समाज के प्रतिनिधियों ने दो टूक शब्दों में कहा कि पूर्व विधायक की ओछी मानसिकता और समाज के अपमान को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक के दौरान यह स्पष्ट किया गया कि महज मुकदमा दर्ज कर लेना कोई सजा नहीं है। बल्कि पीड़ित समाज को इंसाफ तब मिलेगा जब आरोपी को कानून के शिकंजे में लेकर जेल भेजा जाएगा।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में शामिल जोगेंद्र कुमार शांतरशाह, दीपक, प्रवीण, योगेश प्रमुख, चंद्रशेखर, चंद्रपाल, आदित्या बृजवाल, सोनू लाठी, भरत कुमार, बृजेश कुमार, कपिल, नरेंद्र, सतेंद्र राणा, अजीत कुमार और दीपक सेठपुर ने एक स्वर में कहा कि वे पुलिस कप्तान के सामने न केवल अपनी नाराजगी दर्ज कराने जायेंगे। बल्कि अपनी पहचान और अस्मिता के अपमान का जवाब मांगा जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुलिस कप्तान से मुलाकात के बाद भी पुलिस ने प्रणव सिंह चैंपियन को गिरफ्तार नहीं किया, तो दलित समाज शांत नहीं बैठेगा। उन्होंने साफ कर दिया है । कि इंसाफ सुनिश्चित करने के लिए वे किसी भी हद तक जाने और एक बड़े जन-आंदोलन को छेड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। प्रशासन की अब अगली कार्रवाई ही यह तय करेगी कि मामला बातचीत से सुलझेगा या फिर सड़कों पर उग्र प्रदर्शन होगा।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights