• Mon. Oct 26th, 2026

अशोक वाटिका, सिडकुल रोड, सलेमपुर में डॉ. अंबेडकर जनकल्याण समिति द्वारा प्याऊ का आयोजन

Byआर सी

Jun 8, 2025
राहगीरों को पानी पिलाते पंकज राणा

सिडकुल(आर सी/संदीप कुमार) रविवार को भीषण गर्मी को देखते हुए रविवार को अशोक वाटिका, सिडकुल रोड, सलेमपुर में डॉ. अंबेडकर जनकल्याण समिति द्वारा एक पुनीत कार्य के तहत शुद्ध खांड से निर्मित मीठे शीतल पानी का प्याऊ लगाया गया। इस आयोजन में राहगीरों को शीतल जल वितरित कर उनकी प्यास बुझाई गई।इस सेवा कार्य में समिति के जिला उपाध्यक्ष पंकज राणा, धर्मेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, शशि भूषण, अमित कुमार, मनोज कुमार, राजेश कुमार, मंगेश कुमार, गिरिराज, और प्रवीण कुमार ने सक्रिय रूप से सहयोग किया।

इस पहल का उद्देश्य गर्मी के मौसम में लोगों को राहत प्रदान करना था, जो भारतीय संस्कृति में जल सेवा की परंपरा को दर्शाता है ।डॉ. अंबेडकर जनकल्याण समिति का यह प्रयास सामाजिक सेवा और मानवता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राहगीरों ने इस कार्य की सराहना की और समिति के सदस्यों को धन्यवाद दिया।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights