• Sun. Oct 25th, 2026

मूलदासपुर माजरा में नशा के विरुद्ध जागरूक रैली , पुलिस और पत्रकारों को किया गया सम्मानित

बहादराबाद(आर सी/संदीप कुमार) नशा मुक्ति अभियान 2025 के तहत मंगलवार को संत रविदास मंदिर ग्राम मूलदासपुर माजरा थाना  क्षेत्र बहादराबाद में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिए नशा विरोधी नारी शक्ति संगठन के सहयोग से ग्रामीणों को नशे आदि से दूर रहने व नशे के कुप्रभाव के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर स्थानीय पुलिस चौकी शांतरशाह के सहयोग से गांव में एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों ने नशे के दुष्प्रभावों के खिलाफ एकजुटता दिखाई।

चौकी प्रभारी शांतरशाह खेमेंद्र गंगवार को संगठन पत्र और डॉ अंबेडकर की प्रतिमा भेट कर संगठन के कार्यकर्ता
स्थानीय पुलिस और संगठन के कार्यकर्ताओं की फोटो

 

ग्रामीणों और संगठन के कार्यकर्ताओं ने संत रविदास परिसर में नशे से दूर रहने की शपथ ली। तथा ग्रामीणों ने कहा कि गांव में नशे के विरुद्ध लगातार जागरूक अभियान जारी रहेगा।

 

दैनिक जागरण बहादराबाद से पत्रकार करण सिंह चौहान को डॉ अंबेडकर की प्रतिमा भेट करते संगठन के कार्यकर्ता

रैली में शांतरशाह चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार, उप निरीक्षक करम सिंह चौहान, सिपाही अंकित, सिपाही नर्विंद्र और दैनिक जागरण के पत्रकार करण सिंह चौहान शामिल हुए। संगठन की ओर से सभी का स्वागत और सम्मान किया गया।

पुलिस के सहयोग से मूलदासपुर माजरा गांव में नशे के विरुद्ध रैली निकालते संगठन के कार्यकर्ता

 

चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बहादराबाद पुलिस नशे के खिलाफ लड़ाई में पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस लड़ाई में ग्रामीणों का हर संभव सहयोग करेगी। उन्होंने बताया कि नशा आदर्श समाज के संतुलन को बिगाड़ता है और यदि कोई भी व्यक्ति गांव में किसी भी तरह का नशा बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ बहादराबाद पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

संगठन की संयोजक बबीता रानी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर लोग नशे की लत में फंसकर घरेलू हिंसा का कारण बनते हैं, जिसका सबसे ज्यादा शिकार महिलाएं होती हैं। उन्होंने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और सार्वजनिक स्थलों पर नशावृत्ति रोकने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Verified by MonsterInsights