• Sun. Oct 25th, 2026

रुड़की: पत्रकार मोनू सैनी पर बर्बर हमला, शहर में सनसनी, पत्रकारों में रोष

Byआर सी

Jul 8, 2025

रुड़की (आर सी/संदीप कुमार) सोमवार देर रात, लगभग 12 बजे, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह चौक पर मोनू सैनी पर छह से सात अज्ञात हमलावरों ने बर्बर हमला कर दिया। सहारनपुर से बस द्वारा अपने आवास श्यामनगर, रुड़की लौट रहे मोनू सैनी पर यह हमला तब हुआ, जब वे चौक के पास एक कन्फेक्शनरी दुकान के निकट पहुंचे थे। मामूली बहस के बाद हमलावरों ने बेल्ट से उन पर ताबड़तोड़ प्रहार किए और एक हमलावर ने घटना का वीडियो भी बनाया। इस हमले ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है।

मोनू सैनी पत्रकार का फोटो

मोनू सैनी ने किसी तरह हमलावरों से चंगुल से छुटकर भागने में सफलता पाई और तुरंत गंगनहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।

गंगनहर प्रभारी निरीक्षक आर के सकलानी ने बताया कि मंगलवार को दोपहर तक कोई तहरीर नहीं आई जैसे ही तहरीर आएंगी आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएंगी 

सामाजिक और राजनीतिक आक्रोश

घटना की खबर फैलते ही सामाजिक संगठनों, राजनीतिक नेताओं और पत्रकारों ने इस कायराना हमले की कड़ी निंदा की। सोशल मीडिया पर लोग ने पोस्ट्स में लोग इस हमले को सुनियोजित हमला करार दे रहे हैं और पुलिस से त्वरित गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। कई लोगों ने इस घटना को कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने वाला बताया। स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है ।

स्थानीय माहौल और मांगें

ईदगाह चौकपर हुई इस घटना ने लोगों में ही नहीं पत्रकारों के बीच असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है। मोनू सैनी के परिजनों और समर्थकों ने सोशल मीडिया पर पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग उठाई हैं । कुछ सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों के बीच चेतावनी की चर्चा भी तेज है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

जिले की निगाहें अब पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं। यह देखना बाकी है कि पुलिस कितनी जल्दी हमलावरों को पकड़ पाती है और इस मामले में न्याय सुनिश्चित करती है। शेष ख़बर बाकी

मोनू सैनी द्वारा गंगनहर कोतवाली में दी गई लिखित तहरीर

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights