• Sun. Oct 25th, 2026

देहरादून: सड़क पर गुंडई दिखाने वालों पर दून पुलिस की सख्त कार्रवाई

Byआर सी

Jul 12, 2025

देहरादून (आर सी/संदीप कुमार) में बीच सड़क पर मोटरसाइकिल सवार के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में कुछ व्यक्तियों द्वारा मोटरसाइकिल सवार के साथ मारपीट और यातायात को बाधित करने की घटना सामने आई थी। इस मामले में एसएसपी देहरादून ने संज्ञान लेते हुए वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए।

फ़ाइल फोटो

जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल और छोटा हाथी (ऑटो रिक्शा) वाहन के बीच साइड टकराने के बाद अभियुक्तों ने मोटरसाइकिल सवार के साथ बीच सड़क पर मारपीट की और यातायात को अवरुद्ध किया। दून पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर अभियुक्तों को चिह्नित कर उनके खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की। साथ ही, छोटा हाथी वाहन को मोटर वाहन अधिनियम (एम.वी. एक्ट) के तहत सीज कर लिया गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क पर गुंडागर्दी और यातायात व्यवस्था को बाधित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जनता से अपील की गई है कि शराफत से व्यवहार करें और कानून का पालन करें।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights