• Sun. Oct 25th, 2026

हरिद्वार पुलिस ने “ऑपरेशन कालनेमी” के तहत 5 बहुरूपी ढोंगी बाबाओं को किया गिरफ्तार

हरिद्वार(आर सी/संदीप कुमार) उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमी” अभियान के अंतर्गत हरिद्वार पुलिस ने कांवड़ मेला क्षेत्र में सख्त कार्रवाई करते हुए 5 बहुरूपी ढोंगी बाबाओं को हिरासत में लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार के नेतृत्व में थाना पिरान कलियर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, ये ढोंगी बाबा कांवड़िया भेष में तंत्र-मंत्र और जादू-टोना जैसी गतिविधियों के जरिए लोगों को भ्रमित कर रहे थे, जिससे क्षेत्र में भीड़ भड़कने और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। चेकिंग और भ्रमण के दौरान इन बहुरूपियों को पकड़ा गया।

गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम और विवरण इस प्रकार

1. झाफर, पुत्र मुन्शी, निवासी खडखोडी, थाना कुलई बाजार, जिला महाराजगंज, उत्तर प्रदेश, उम्र 60 वर्ष

2. साबिर, पुत्र कय्युम, निवासी कडजन बाजार, जिला सिपोल, बिहार, उम्र 45 वर्ष

3. सलीम, पुत्र मौ. साकिर, निवासी कटरा पठानान, थाना दक्षिण, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश, उम्र 55 वर्ष

4. भीम सैन, पुत्र जगदीश प्रसाद, निवासी जहांगीर पुरी, नई दिल्ली, उम्र 52 वर्ष

5. मौ. हसन, पुत्र सगीर, निवासी दाह गांव, थाना दोघट, जिला बागपत, हाल बेडपुर, थाना कलियर, उम्र 40 वर्ष

हरिद्वार पुलिस ने कांवड़ यात्रा 2025 को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इस अभियान के तहत संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

 

 

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights