• Sun. Oct 25th, 2026

उत्तराखंड पुलिस ने वर्दी का दुरुपयोग करने वाले दो युवकों पर की सख्त कार्रवाई

देहरादून ( आर सी/संदीप कुमार) सोशल मीडिया पर पुलिस वर्दी का उपयोग कर रील्स बनाकर वायरल करने वाले दो युवकों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस ने कड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने दोनों युवकों की पहचान कर उन्हें तलब किया और कड़ी कार्रवाई की।

जांच में पता चला कि युवकों ने स्थानीय बाजार से पुलिस वर्दी खरीदी थी। पुलिस ने उनकी सभी रील्स को तुरंत हटवाने का आदेश दिया और उन पर चालान कर जुर्माना वसूला। साथ ही, भविष्य में ऐसी हरकत न करने के लिए दोनों से लिखित माफीनामा भी लिया गया।

उत्तराखंड पुलिस ने स्पष्ट किया कि पुलिस वर्दी अनुशासन, मर्यादा और जिम्मेदारी का प्रतीक है। इसका मजाक उड़ाना कानून का उल्लंघन है और ऐसे कृत्यों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वर्दी का सम्मान करें और सोशल मीडिया पर इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना कृत्यों से बचें।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights