• Sun. Oct 25th, 2026

रहस्यमय मौत के बाद शराब के ठेके की शिकायत 

रुड़की (आर सी/संदीप कुमार) बेलड़ा में शराब का ठेका नज़दीक होने के कारण नशे के कारण कई मौतें हुई। और छोटे छोटे बच्चे प्रभावित हो रहे हैं बेलडा निवासी समाजसेवी कुलदीप ने सीएम पोर्टल पर शिकायत देकर बताया कि एक शराब का ठेका गांव के नज़दीक हैं जिससे ग्रामीण अंधाधुंध शराब का सेवन करते हैं । शराब पीने के बाद क्षेत्र के कई लोग रहस्यमय मौत की गर्त में चले गए और कई गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गए। शराब का ठेका गांव के नज़दीक होने के कारण गांव के कम उमर के बच्चे नशे की जद में चले जा रहे हैं गांव की युवा जवानी अब नशे की दीवानी हो गईं हैं। गांव में बहुताय अनुसूचित जाति के लोग नशे के आदि हो गए हैं । लोग नज़दीक स्थित शराब के ठेके से शराब में धुत होकर घर जाते हैं और घर में पहुंचकर महिला और बच्चों के साथ लड़ाई आदि करते हैं जिससे घर की शांति भंग होती हैं । शराबियों के बीच आए दिन झगड़े और हा हूला होता रहता हैं जिससे गांव की शांति भंग हो रही हैं और अराजकता बढ़ रही हैं । इसके चलते कई ग्रामीणों में रोष हैं और महिलाओं का दुःख दिन प्रतिदिन बढ़ रहा हैं । कई महिला हर नज़दीक शराब ठेके को कही दूर जाने की दुहाई देती हैं । और कहती हैं भगवान आखिर कब हमारी भी सुनेगा।

देखना अब ये होगा कि क्या शराब का ठेका स्थानांतरित होगा। या रहस्यमय मौत, दुर्घटना, घरेलू हिंसा , नशे की जद में जवानी का ये खेल यूंही चलता रहेगा।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights