• Mon. Oct 26th, 2026

रुड़की में हुई अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर नौजवान संविधान सभा।

Byआर सी

Aug 12, 2025

रुड़की (आर सी/ संदीप कुमार) अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर मंगलवार को पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक की यूथ विंग पीपल्स यूथ फ्रंट के तत्त्वाधान में रुड़की, जिला हरिद्वार के तांसीपुर में “नौजवान संविधान सभा”  का आयोजन किया गया! लगातार तेज़ बारिश के कारण यूथ फॉर कांस्टीट्यूशन रैली को स्थगित करते हुए कार्यक्रम को संक्षिप्त कर सभा का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य मार्गदर्शक और सभा अध्यक्ष के तौर पर पीपल्स यूथ फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर ललित कुमार ने उपस्थित युवा और मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि हम युवा, मजदूर और आमजन पर किसी भी तरह का अन्याय और अत्याचार बर्दास्त नहीं करेंगे। हर समस्या के समाधान के लिए हमारा संगठन और PPID पार्टी के युवा एक लोकतांत्रिक नेतृत्व के रूप में संघर्ष करने के लिए हर वक्त तैयार हैं।

यूवा दिवस पर हमारे युवाओं को अपने पुरखों से प्रेरणा लेकर समाज, देश और दुनिया के कल्याण और विकास के लिए खुद को प्राथमिकता से समर्पित रखना चाहिए।

सभा में अतिथि और वक्ता के तौर पर PYF के जिला अध्यक्ष अनुज नाहार्वे, पीपल्स सोशल एक्शन आंदोलन के राज्य संयोजक कपिल छाबड़ा, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ के राज्य प्रभारी इंजीनियर अनुज कुमार, PYF के लोकसभा अध्यक्ष सूरज पाल किशनपुर, क्षेत्र पंचायत सदस्य अंकुल कुमार, राज्य महासचिव देवराज सिंह, मीडिया प्रभारी अनिल कुमार, आदेश कुमार, अंकुर बर्मन, राजन, युवा नेता आकाश नौटियाल, राहुल कुमार आदि कार्यकर्ता सहित विभिन्न संगठनों की महिला और पुरुष श्रमिक भी उपस्थित रहे। इसी दौरान पीपल्स सोशल एक्शन की टीम ने मजदूरों की समस्या पर तत्काल एक्शन लिया। जल्द ही होगा अन्य कंपनियों में पीपल्स सोशल एक्शन का अगला प्रदर्शन और आंदोलन। इसके साथ ही इस मौके पर युवा कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक भी हुई। जिसमें विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओ के साथ आगामी चुनौतियों और भ्रांतियों से निपटने के लिए गहन विचार विमर्श किया गया।

 

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights