• Wed. Nov 4th, 2026

जॉर्ज एवरेस्ट जमीन मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार और बाबा रामदेव के खिलाफ नारेबाजी।

Byआर सी

Sep 14, 2025

रुड़की (आर सी/ संदीप कुमार) मसूरी स्थित जॉर्ज एवरेस्ट की सरकारी जमीन को कथित तौर पर बाबा रामदेव को ‘कौड़ियों के दाम’ देने के मामले में, महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सरकार और बाबा रामदेव के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला फूंककर मामले में करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप लगाया और इसकी उचित जांच की मांग की।
रुड़की के चंद्रशेखर चौक पर हुए प्रदर्शन के दौरान, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस को जानकारी मिली है कि इस जमीन के सौदे में करोड़ों का घोटाला हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार 2027 में अपनी संभावित हार को देखते हुए प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों को बेच रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई, तो 2027 में कांग्रेस की सरकार आने पर एसआईटी (SIT) का गठन कर दोषियों को सजा दी जाएगी।
प्रदर्शन की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी मनीष उपाध्याय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि, जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतले पर मुख्यमंत्री का नाम नहीं लिखा और केवल बाबा रामदेव तथा उत्तराखंड सरकार का नाम लिखा, तो पुलिस ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया।
इस प्रदर्शन में पार्षद हाजी फजलुर्रहमान, पूर्व राज्य मंत्री मेलाराम प्रजापति, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी, मोहित त्यागी, प्रमोद धारिया, लवी त्यागी और सुशील कश्यप सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights