• Wed. Nov 4th, 2026

कार चोरी का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा, दोस्त ही निकला चोर

Byआर सी

Sep 24, 2025

कनखल (आर सी संदीप कुमार) पुलिस ने एक कार चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कोई और नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता का ही दोस्त निकला। पुलिस ने आरोपी को चोरी की गई कार के साथ गिरफ्तार किया है और उसके पास से फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की है।

क्या था मामला?

30 अगस्त 2025 को निरंजनी वाटिका, कनखल के रहने वाले हिमांशु गुप्ता ने अपनी इग्निस कार चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि बारिश के दौरान रेनकोट पहने हुए एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी कार चुरा ली थी। इस संबंध में थाना कनखल में मुकदमा संख्या 242/25 धारा 305(2) BNS के तहत केस दर्ज किया गया था।

पुलिस ने कैसे किया खुलासा?

मामले की जांच में जुटी पुलिस टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास से सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूत इकट्ठा किए। पुलिस ने मुखबिरों की मदद से भी जानकारी जुटाई। 23 सितंबर 2025 को पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की गई कार के साथ आरोपी को जियापोता से दबोच लिया।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी का नाम अंकुर सैनी उर्फ महेश है और वह ज्वालापुर, हरिद्वार का रहने वाला है। वह शिकायतकर्ता हिमांशु गुप्ता का ही दोस्त है। चोरी के बाद उसने कार की नंबर प्लेट बदल दी थी और बिना किसी चिंता के कार चला रहा था। पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगाने के आरोप में भी मुकदमे में धाराएं बढ़ाई हैं। आरोपी को माननीय न्यायालय के सामने पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में एसएचओ रविन्द्र शाह, उप निरीक्षक मंदीप सिंह, कांस्टेबल दीपक चौधरी, सतेंद्र रावत, उमेद सिंह, और प्रलव चौहान शामिल थे।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights