• Fri. Oct 23rd, 2026

करवाचौथ के दिन पति ने की आत्महत्या, पत्नी से विवाद बना कारण

Byआर सी

Oct 10, 2025

सिडकुल (आरसी/संदीप कुमार) करवाचौथ के दिन हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ एक व्यक्ति ने पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

मामला सिडकुल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरी रावली महदूद का है। मृतक की पहचान देवरिया उत्तरप्रदेश निवासी सुग्रीव प्रसाद 37 के रूप में हुई है। सुग्रीव प्रसाद इन दिनों ब्रह्मपुरी में संजय के मकान में रविदास मंदिर के पास किराए पर रहता था।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार देर रात सुग्रीव का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। शुक्रवार दोपहर को जब पत्नी घर से बाहर चली गई, तो पति ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।

आस-पास के लोगों को जब घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिडकुल पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

सिडकुल थाना प्रभारी ने प्रारंभिक जांच में इस मामले को पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया है। पुलिस मृतक की पत्नी और परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights