• Tue. Nov 3rd, 2026

रविदास धाम के प्रमुख योगेश कुमार पर जानलेवा हमला, वारदात के बाद आरोपी फरार

Byआर सी

Oct 24, 2025

रुड़की(आरसी / संदीप कुमार) रुड़की रोड पर बेलड़ा गांव के पास स्थित अंतर्राष्ट्रीय रविदास धाम के प्रमुख योगेश कुमार पर शुक्रवार की शाम को कुछ अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में प्रमुख गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें राहगीरों ने रुड़की के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रमुख योगेश कुमार जब अपनी कार से जा रहे थे, तभी आठ से दस हमलावरों ने उनकी कार को घेर लिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की रोड से प्रमुख पर हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

गंभीर रूप से घायल प्रमुख योगेश कुमार को उनके समर्थकों ने तत्काल रुड़की स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां स्थिति गंभीर देखते हुए हॉयर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया।

इलाके में फैली सनसनी:

यह खबर पूरे क्षेत्र में तेजी से फैल गई। जिसने भी घटना के बारे में सुना, वह प्रमुख योगेश कुमार का हाल जानने के लिए अस्पताल की ओर दौड़ पड़ा। बड़ी संख्या में समर्थकों के अस्पताल पहुंचने से वहां गहमागहमी का माहौल बन गया।

पुलिस जांच में जुटी:

सूचना मिलते ही सिविल कोतवाली रुड़की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों का पता लगाने और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।

पुलिस की जांच के बाद ही यह पता चल पाएगा कि आखिर हमलावर कौन थे और इस जानलेवा हमले के पीछे असली वजह क्या थी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनीतिक पार्टी के लोगों ने इस हमाल को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की हैं।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights