• Fri. Oct 23rd, 2026

धनौरी पीजी कॉलेज में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन

Byआर सी

Nov 15, 2025

धनौरी (आरसी/संदीप कुमार ): शनिवार को धनौरी पीजी कॉलेज में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड की संस्कृति, पर्यावरण और राज्य निर्माण में बलिदान देने वाले शहीदों को याद किया।

फ़ाइल फोटो

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार ने इस अवसर पर कहा कि उत्तराखंड राज्य ‘देवों की धरती’ है और साथ ही यह भी बताया कि उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है।

Sompal
विज्ञापन

वहीं, कार्यक्रम का संचालन कर रहीं सहायक आचार्य डॉ. कल्पना भट्ट ने बताया कि “पहाड़ की जवानी और पानी दोनों ही देश के काम आते हैं।” राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का सफल संचालन राजनीति विज्ञान विभाग की सहायक आचार्य डॉ. कल्पना भट्ट ने किया।

विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य ने समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि कॉलेज के सचिव आदेश कुमार, विशिष्ट अतिथि डॉ. इवांशु सैनी, मंगलौर कॉलेज के तीरथ प्रकाश, और चमनलाल कॉलेज के धर्मेंद्र कुमार को पहाड़ी टोपी और शाल पहनाकर सम्मानित किया।

Jasvinder Road
विज्ञापन

इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने पहाड़ी संस्कृति और पर्यावरण को दर्शाते हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं ने राज्य आंदोलन के शहीदों को भी श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा, छात्रों ने भाषण और उत्तराखंड के गढ़वाली और कुमाऊंनी गानों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights