• Sun. Oct 25th, 2026

देहरादून में डॉ. चंद्र लाल भारती को देवभूमि राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार

Byआर सी

Jul 5, 2025

देहरादून: शनिवार को देहरादून स्थित इंजीनियर्स भवन, आईएसबीटी के समीप, द इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) उत्तराखंड स्टेट सेंटर में इंस्टीट्यूट फॉर सोशल रिफॉर्म्स ट्रस्ट, उत्तर प्रदेश द्वारा सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. चंद्र लाल भारती को  देवभूमि राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में  सुबोध उनियाल वन मंत्री उत्तराखंड सरकार, नरेश बंसल राज्यसभा सदस्य, स्वामी चिदानंद सरस्वती  और आचार्य बालकृष्ण, पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार उपस्थित रहे।

डॉ. चंद्र लाल भारती को सामाजिक सुधार और मानवाधिकार संरक्षण के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए पहले भी कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। इनमें शामिल हैं:

1. बहुजन गौरव सम्मान, उत्तरकाशी (2022)

2. डॉ. भीम राव अंबेडकर राष्ट्रीय सम्मान (2022)

3. डॉ. ज्योतिराव फुले नेशनल अवार्ड (2024)

4. राय साहब हरि प्रसाद टम्टा राष्ट्रीय पुरस्कार (2024)

5. डॉ. भीमराव उत्तराखंड गौरव रत्न, कोटद्वार (2024)

6. मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि, फरीदाबाद (2024)

7. अंतरराष्ट्रीय ग्लोबल आइकन, थाईलैंड (2024)

8. भारत गौरव रत्न  सम्मान (2025)

9. विश्व मानवाधिकार संरक्षण आयोग का आजीवन सदस्य (2025)

10. भारत गौरव रत्न  सम्मान का आजीवन सदस्य (2025)

11. विश्व मानवाधिकार संरक्षण आयोग द्वारा इंटरनेशनल पीस एंबेसडर (2025)

12. विश्व मानवाधिकार संरक्षण आयोग द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि (2025)

13. देवभूमि राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार (2025)

डॉ. भारती के सामाजिक कार्यों और मानवाधिकार के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह पुरस्कार उनके समर्पण और सेवा भाव का सम्मान है। समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights