• Sun. Oct 25th, 2026

छत्रसाल चौक पर मानसिक विक्षिप्त युवक की सांड पर सवारी, मचा हड़कंप*

Byआर सी

Jul 9, 2025

छतरपुर(आर सी/संदीप कुमार) शनिवार सुबह करीब 7 बजे शहर के हृदयस्थल छत्रसाल चौक पर एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला, जब एक मानसिक विक्षिप्त युवक ने सांड पर सवारी कर हंगामा मचा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अचानक चौक पर घूम रहे एक विशाल सांड पर कूदकर बैठ गया। शुरू में सांड ने उसे गिराने की कोशिश की, लेकिन युवक ने सांड के कूबड़ को मजबूती से पकड़ लिया और घुड़सवार की तरह उसे हांकने लगा।

आश्चर्यजनक रूप से, सांड ने कुछ देर बाद युवक के सामने हार मान ली और बिना विरोध के चौक में इधर-उधर घूमता रहा। इस अनोखे दृश्य को देखने के लिए चौक पर भीड़ जमा हो गई। कई लोग इस रोचक घटना का वीडियो बनाने में जुट गए, जबकि कुछ राहगीर सांड के मूड बिगड़ने और दुर्घटना की आशंका से सहमे रहे।

यह घटना स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही, और कई लोगों ने इसे मानसिक विक्षिप्त युवक की सनक और सांड की असहाय स्थिति का अनोखा संगम बताया।

 

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights