• Mon. Oct 26th, 2026

सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद  सिरमौर बन मीटिंग कराने पहुंचे एआरटीओ रुड़की 

Byआर सी

Aug 8, 2025

बहादराबाद (आर सी/ संदीप कुमार) पतंजलि योगपीठ के पीछे स्थित वर्धमान औद्योगिक क्षेत्र बहादरपुर सैनी में भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क पर पार्किंग को लेकर सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद जांच करने पहुंचे एआरटीओ कृष्ण चंद्र पलड़िया।

बता दे कि अंकित नौटियाल द्वारा सीएम पोर्टल पर वर्धमान औद्योगिक क्षेत्र में भारी वाहनों की सड़क पर पार्किंग को लेकर शिकायत दी गई थीं।

जिसका संज्ञान लेने एआरटीओ रुड़की वर्द्धमान औद्योगिक क्षेत्र बहादरपुर सैनी पहुंचे उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों से मौके पर बातचीत का प्रयास किया गया ।

दोनों पक्षों में बातचीत ना बनने पर दोनों पक्षों से लिखित में अपनी अपनी शिकायत या सुझाव मांगे गए।

कृष्ण चंद्र पलड़िया ने आगे बताया कि अभी ये मार्ग जिस विभाग के अंतर्गत आता हैं । इसकी जानकारी जुटाई जाएंगी कि क्या इस मार्ग पर चल रहे भारी भरकम वाहनों को चलाया जा सकता हैं या नहीं इसी आधार पर आगे बढ़ा जाएगा।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights