• Sun. Oct 25th, 2026

नशा मुक्ति वाहिनी के सहयोग से ब्लैक में शराब बेचता पकड़ा सेल्समैन

Byआर सी

Aug 16, 2025

हरिद्वार (आर सी / संदीप कुमार) ग्राम भौंरी में नशा मुक्ति वाहिनी के कार्यकर्ताओं भौंरी स्थित ठेके पर पहुंचकर शनिवार को हंगामा काटा। कार्यकर्ताओं ने ठेके के सेल्समैन पर आरोप लगाया कि सेल्समैन निर्मल जैसवाल शुक्रवार को जब प्रदेश भर में शराब के ठेके बंद होने के आदेश थे तो मोटा मुनाफा कमाने के लिए शराब को बैग में भरकर गांव से बाहर की ओर ठेके से थोड़ा आगे तिराहे पर शराब बैच रहा था।

आबकारी अधिकारी को शराब पर शिकायत पत्र देती नशा मुक्ति वाहिनी समिति के कार्यकर्ता

 

 

जिसकी वीडियो शराब बेचते हुए बना ली गई। शुक्रवार की शाम को ही समिति के पदाधिकारियों ने शराब के ठेके बंद होने के बाद भी शराब बिकने की सूचना आबकारी पुलिस को दी । जिसका संज्ञान लेते हुए शिकायत की शाम को ही दो हेड कास्टेबल अनुरुद्र शर्मा और लव शर्मा मौके पर पहुंचे। लेकिन आरोपी सेल्समैन तब तक भाग खड़ा हुआ था तब ठेके के सामने हंगामा काट रही महिलाओं को जैसे तैसे दोनों हेड कास्टेबल ने समझा बुझा कर मौके से भेज दिया । शनिवार की सुबह आरोपी को मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक कमलेश आबकारी द्वारा हिरासत में लेकर संबंधित वैधानिक कार्रवाई की जाएंगी।

कांता उपाध्यक्ष, उर्मिला सचिव अमरावती, तनुज कुमार, बबली, रीता, भरपाई देवी, इंद्रेश नशा मुक्ति वाहिनी समिति आदि लोग उपस्थित रहे

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights