• Sun. Oct 25th, 2026

वन विभाग: डीलरो द्वारा अवैध कब्जाए रास्ते पर चला विभाग का बुलडोजर

Byआर सी

Aug 17, 2025

बहादराबाद (आर सी/संदीप कुमार) पथरी पुल बहादराबाद से धनौरी जाने वाली कांवड़ पटरी पर वन विभाग के बुलडोजर कार्यवाही देखने को मिली। बता दे कि बहादराबाद क्षेत्र में पथरी पुल से दौलतपुर कांवड़ मार्ग पर कई आवासीय कॉलोनी प्रॉपर्टी डीलरो द्वारा काफी समय से काटी जा रही हैं जिनका मुख्य मार्ग कांवड़ पटरी की ओर हैं ।

 

मौके पर अपनी टीम के साथ खड़े वनकर्मी

कांवड़ पटरी के एक ओर गंगनहर तो दूसरी ओर खेती की जमीन हैं जिस कारण पथरी पुल से धनौरी तक डीलरो द्वारा आवासीय कॉलोनी काटी गई जिनमें से पटरी मार्ग पर स्थित कालोनियों का मुख्य रास्ता पटरी मार्ग से जोड़ा गया हैं। पटरी मार्ग और कालोनियों के बीच में वन विभाग की ज़मीन हैं जिस कारण कालोनाइजरों द्वारा इसमें से होते हुए रास्ता बनाया गया हैं। वन भूमि की ज़मीन पर पक्का रास्ते के निर्माण के आशय से वन विभाग की ओर से आशुतोष के नेतृत्व में डीलरो द्वारा बनाए पक्के रास्ते को कब्जा मुक्त कराने बुलडोजर और वन कर्मियों की टीम लेकर पहुंच गए। पक्के बने अवैध रास्ते को तोड़ दिया। लोगों का कहना हैं कि डीलरो ने कॉलोनी तो काफी साल पहले काटी थी लेकिन बहुत समय लगा हरकत में आने में देखना ये होगा । ओर कितने वन भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights