• Sun. Oct 25th, 2026

मूलदासपुर गांव में दिनदहाड़े चौरी की घटना

Byआर सी

Aug 27, 2025

बहादराबाद (आर सी/ संदीप कुमार) अंकित सैनी शांतरशाह चौकी में तहरीर देकर बताया कि जब अंकित सैनी अपनी पत्नी के साथ घर पर नहीं थे। उनके माता-पिता खेत में चारा लेने गए थे और बच्चे ट्यूशन गए हुए थे। घर को खाली देखकर, कुछ अज्ञात लोग घर में घुस गए।

जब बच्चे ट्यूशन से लौटे, तो उन्होंने घर का दरवाजा अंदर से बंद पाया। उन्होंने पड़ोसी के घर की छत से अपने घर में जाने का फैसला किया। जैसे ही वे छत पर पहुंचे, उन्होंने घर के अंदर कुछ हलचल सुनी और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर, चोर भाग खड़े हुए। बच्चों के अनुसार, चोरों की संख्या 5 से 6 थी।

 

 

बच्चों का शोर सुनकर, आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने अंकित और उनके परिवार को तुरंत सूचना दी। जब अंकित ने घर आकर देखा, तो सारा सामान बिखरा हुआ था। अंकित ने बताया कि चोर घर में रखी पैंतालीस हजार  की नगदी चुरा ले गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों और बच्चों से पूछताछ कर रही है ताकि चोरों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने बताया कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

 

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights