• Wed. Nov 4th, 2026

उत्तराखंड: मंगलौर में गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, 35 सिलेंडर जब्त

Byआर सी

Sep 26, 2025

मंगलौर(आरसी / संदीप कुमार) कोतवाली मंगलौर पुलिस और खाद्य आपूर्ति विभाग ने एक संयुक्त कार्रवाई में अवैध गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 35 सिलेंडर  एक गैस टैंकर और रिफिलिंग में इस्तेमाल हो रहा एक छोटा मालवाहक वाहन (छोटा हाथी) जब्त किया है। हालांकि, आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे, जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

ऐसे हुआ गिरोह का भंडाफोड़

पुलिस को कस्बा मंगलौर क्षेत्र में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग की लगातार खुफिया जानकारी मिल रही थी। इसी आधार पर कोतवाली पुलिस ने खाद्य आपूर्ति विभाग के साथ मिलकर तालमेल स्थापित किया और शुक्रवार को संयुक्त छापेमारी की।

कार्यवाही के दौरान टीम ने गैस टैंकर संख्या GJ12SX-1022 से एक छोटा हाथी वाहन (UK14CA-6727) में रखे खाली सिलेंडरों में अवैध तरीके से गैस भरते हुए पाया।

जब्त किए गए सामान की सूची

मौके से पुलिस और खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने रिफिलिंग में प्रयुक्त उपकरण समेत महत्वपूर्ण सामान जब्त किया, जिसमें शामिल हैं:

* गैस टैंकर संख्या GJ12SX-1022

* छोटा हाथी वाहन संख्या UK14CA-6727

* 30 खाली सिलेंडर (19 किग्रा, भारत गैस)

* 05 भरे सिलेंडर (19 किग्रा, भारत गैस)

* 01 डिकटिंग पाइप

* 03 प्लास्टिक पाइप

* अन्य रिफिलिंग उपकरण

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

इस मामले में कोतवाली मंगलौर पर धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम तथा धारा 125, 287, 318(4) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का यह धंधा न केवल गैरकानूनी था, बल्कि अत्यंत खतरनाक भी था, जिससे सार्वजनिक सुरक्षा को गंभीर खतरा हो सकता था। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights