• Wed. Nov 4th, 2026

कलियर के नागल गांव में 30 वर्षीय युवक ने ज़हर खाकर की आत्महत्या

Byआर सी

Sep 28, 2025

कलियर (आरसी /संदीप कुमार) थाना क्षेत्र कलियर के गांव नागल में शनिवार की रात को एक 30 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया।  आनन-फानन में परिजन उसे रुड़की के एक निजी अस्पताल ले गए, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम पोपिन बताया गया है। उसने शनिवार रात को जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत रुड़की के निजी अस्पताल ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर आवश्यक कार्यवाही की। थाना अध्यक्ष पिरान कलियर रविंदर कुमार बताया कि उन्हें नागल क्षेत्र में एक व्यक्ति के ज़हरीला पदार्थ खाने की सूचना मिली थी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने मृतक पोपिन का पंचनामा भरकर शव को सिविल अस्पताल मोर्चरी रुड़की पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और न ही इस संबंध में परिजनों या किसी अन्य व्यक्ति की ओर से कोई शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights