• Fri. Oct 23rd, 2026

अवैध खनन पर बहादराबाद पुलिस का शिकंजा, 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Byआर सी

Oct 4, 2025

बहादराबाद (आरसी / संदीप कुमार) पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आज दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया। ये वाहन चौकी शांतरसा क्षेत्र के तहत रतमऊ नदी में अवैध रूप से खनन करते पाए गए।

पुलिस को शनिवार को थाना क्षेत्र बहादराबाद चौकी शांतरशाह क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिली थी, जिस पर बहादराबाद पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान, पुलिस ने मौके से अवैध रूप से खनन कर रहे और ओवरलोडिंग में शामिल 02 ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा और उन्हें सीज कर दिया।

थाना बहादराबाद पुलिस ने बताया कि अवैध खनन के संबंध में अग्रिम रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को भेजी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध खनन के विरुद्ध उनकी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में शामिल थे:

* उ०नि० अमित नौटियाल – चौकी प्रभारी कस्बा

* कानि० शाहआलम

* कानि० प्रीतम

* कानि० चन्दन

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights