• Tue. Oct 27th, 2026

धामी सरकार चली गरीब के द्वार पहल: भगवानपुर ब्लॉक के 3 गांवों में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, 45 शिकायतें दर्ज

Byआर सी

Oct 15, 2025

भगवानपुर(आरसी / संदीप कुमार) उत्तराखंड सरकार की “धामी सरकार – चली गरीब के द्वार” पहल के तहत, शुक्रवार  को ब्लॉक भगवानपुर के तीन गांवों – हरचन्दपुर माजरा (बेहेडेकी सैदाबाद), बेहेड़ेकी सैदाबाद, और सुनहेटी आल्हापुर – में “बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर” का सफल आयोजन किया गया।

इस शिविर का आयोजन देशराज कर्णवाल, उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति, उत्तराखंड सरकार (राज्य मंत्री स्तर) द्वारा किया गया था। हालांकि, श्री कर्णवाल अपने बेटे के बार काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन के कारण नैनीताल में होने की वजह से शिविर में उपस्थित नहीं हो पाए।

मुख्य अतिथियों ने किया उद्घाटन

शिविर का सुचारू रूप से उद्घाटन श्री शोभाराम प्रजापति, उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री स्तर), माटी कला बोर्ड, और श्री अनीश गौड, प्रदेश अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड ने मुख्य अतिथि के रूप में किया और कार्यक्रम में सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया।

45 शिकायतें प्राप्त, मौके पर समाधान

शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की जनसमस्याओं को सुनना, उनका त्वरित समाधान करना, और समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना था। तीनों गांवों से कुल 45 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें हरचन्दपुर माजरा से 15, बेहेड़ेकी सैदाबाद से 22, और सुनहेटी आल्हापुर से 08 शिकायतें शामिल हैं।

कई समस्याएं एक जैसी थीं, जिनका समाधान संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा शिविर स्थल पर ही कर दिया गया। वहीं, कुछ जिला स्तर की समस्याओं को समाधान हेतु जिलाधिकारी महोदय को प्रेषित किया जाएगा।

सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना लक्ष्य

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए श्री शोभाराम प्रजापति और श्री अनीश गौड ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

क्षेत्रीय नागरिकों ने सैकड़ों की संख्या में उत्साहपूर्वक शिविर में भाग लिया और संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर सभी संबंधित रेखीय विभागों के अधिकारीगण व कर्मचारीगण, ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्यगण और सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights